इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- बढ़पुरा थाना क्षेत्र के असवा गांव में किसान की करंट से मौत के बाद परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को चेताया। चेतावनी दी कि अवैध रूप से 11 हजार की लाइन में कटिया डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पोस्टमार्टम के बाद शव को उदी चौराहे पर रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। परिजनों के इस रुख से प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से कुछ लोग हाईटेंशन लाइन में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। इसी लापरवाही से अवैध कनेक्शन के कारण खेतों में लगे लोहे के तार में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर संदीप की जान चली गई। परिजनों का कहना है कि समय रहते इस पर रोक लगाई गई होती, तो यह हादसा टल सकता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.