जमशेदपुर, मार्च 1 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा दो दिन पहले किए गए हंगामा के बाद उन्हें सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी हो कि छात्रों का मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स वीक चल रहा है और आयोजन करता 2022 वर्ष के छात्र हैं। लेकिन सीनियर छात्रों ने व्यवस्था का आरोप लगाते हुए उन्हें मिलने के लिए बुलाया था लेकिन सभी छात्र नहीं पहुंचने के कारण दोनों पक्षों में हंगामा हुआ और जमकर कुर्सियां तोड़ी गईं। जिसके बाद प्राचार्य ने इन छात्रों की बैठक बुलाई और इन लोगों को फटकारा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...