मेरठ, जुलाई 1 -- चार दिन पूर्व कालंद गांव में हुई दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। आरोप है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी को पुलिस ने नहीं पकड़ा। इसी के विराेध में बुधवार को परिजनों ने सीओ सरधना के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सीओ ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर सभी को शांत किया। बता दें, कि जानी थाना क्षेत्र के गांव भवी निवासी गुलफ्शा पुत्री युसूफ अली की शादी दो माह पूर्व कालंद गांव में मुफीद पुत्र मुजीबुर्रहमान के साथ हुआ थी। चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गुलफ्शा की मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। वह यहां उससे मिलने पहुंचे तो गुलफ्शा उन्हें मृत अवस्था में पड़ी मिली। परिजनों ने दहेज ...