मेरठ, मार्च 6 -- आवास एवं विकास परिषद ने सेंट्रल मार्केट के अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पुलिस बल की मांग की है। शुक्रवार को इसको लेकर परिषद अधिकारी पुलिस कप्तान से भी मुलाकात करेंगे। आवास एवं विकास परिषद ने अवैध निर्माणों को नोटिस जारी कर दिए हैं। दुकानों और कॉम्पलेक्सों पर भी नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं, जिसमें व्यापारियों से स्वयं ही अवैध निर्माणों को हटाने की अपील की गई है अगर व्यापारियों ने अवैध निर्माण नहीं हटाए तो परिषद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। परिषद ने कार्रवाई के लिए पुलिस बल की मांग की है। परिषद के अधिशासी अभियंता अभिषेक राज का कहना है कि कार्रवाई के लिए पुलिस बल मांगा गया है लेकिन होली के चलते पुलिस बल नहीं मिल सका था। शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस कप्तान से मुलाकात की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...