मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में नरायनपुर ब्लॉक अध्यापक धीरज सिंह के निलंबन के बावजूद ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवशंकरी धाम पर सम्बद्ध किए जाने के मामले की अधिवक्ता ऋषभ सिंह ने डीएम से शिकायत की है। कहा कि विद्यालय भवन के लिए शासन से दिए गए पैसे को पत्नी के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के मामले में बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया लेकिन अभी तक धन की रिकवरी और रपट दर्ज नहीं कराया। वहीं मामले की लीपापोती के लिए धीरज सिंह को अभी भी बीआरसी नरायनपुर से सम्बद्ध किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहे है। धीरज सिंह पर पांच लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप है। बच्चों का आधार बनाने के लिए वसूले गए सरकारी शुल्क को विभागीय खाते में आंशिक रूप से जमा किया गया है। इस मामले की जाँच का भी अभी तक कोई निष्कर्ष नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.