अल्मोड़ा, दिसम्बर 18 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। नगर में खुले में कूड़ा जलाने वालों पर निगम की ओर से कार्रवाई के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है। गंदगी फैलाने और खुले में कूड़ा जलाने पर पिछले चार सालों में 364 लोगों के चालान भी किए गए हैं, लेकिन फिर भी लोग खुले में कूड़ा जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर में कूड़े का निस्तारण एक बढ़ी समस्या बना हुआ है। कई लोग खुले में ही कूड़ा जला देते हैं। इससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है। वहीं बीमारी बढ़ने का भी खतरा रहता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों (पीएम 2.5 और पीएम 10) की मात्रा भी बढ़ती है। नगर निगम के मुताबिक, 2022 से अब तक चार सालों में कुल 364 लोगों पर खुले में कूड़ा जलाने, कूड़ा फेंकने, गंदगी फैलाने पर 364 लोगों पर चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.