पूर्णिया, मई 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर बाजार में इन दिनों अवैध क्लिनिक, जांच घर और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों तथा प्रशासन के बीच आंख-मिचौली का खेल जारी है। प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद कई संचालक ठिकाना बदलकर दोबारा अपना कारोबार शुरू कर चुके हैं। बीते सप्ताह धमदाहा एसडीएम के नेतृत्व में हुई जांच और कार्रवाई के बाद कई अवैध जांच घरों एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों ने अपने संस्थानों के नामपट्ट और बैनर तक हटा दिये थे। कई संचालकों ने कार्रवाई के भय से अपना ठिकाना भी बदल लिया।

स्थानीय लोगों की चिंताएँ स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक अवैध क्लिनिक संचालक ने एसएच-65 के किनारे नया ठिकाना बनाकर वहां फिर से फर्जी क्लिनिक शुरू कर दिया है। वहीं कई ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर, जिन्हें जांच के दौरान बंद पाया गया था और जिनकी तस्वीरें तक जांच टीम न...