भदोही, मई 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कार्रवाई की मांग लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने एसपी को पत्रक सौंपा। दुकानदार संग मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मारपीटक करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि अभियां बाजार में दुकानदार सूरज हलवाई गत दिनों दुकान पर बैठा था। इस बीच दबंग किस्म के लोग दुकान पर आए और मामूली बात को लेकर मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं मारपीट कर दुकानदार को चोटिल कर दिया गया। मारपीट को लेकर थाने में सूचना भी दी गई थी, लेकिन विडंबना ही है कि संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए निष्पक्षता से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। शीघ्र ही उचित कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी हर स्तर से ...