प्रयागराज, अप्रैल 2 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत विभाग के जेई और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार नैनी के जेल रोड उपकेंद्र पर भाजपा नेता एवं पार्षद ने धरना शुरू किया। आरोप है कि पूर्व में जेल रोड उपकेंद्र पर पार्षद रणविजय सिंह डब्बू व भाजपा नेता नरसिंह से मजदूर रुपचंद सिंह ने शिकायत की थी कि वह स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहता, मीटर नहीं लगाने पर उसकी केबल काट दी गई। जिसकी शिकायत करने पार्षद रणविजय और नरसिंह पहुंचे थे। आरोप है कि जेल रोड अवर अभियंता निलेश मिश्रा तथा संविदा कर्मियों के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार एवं गालीगलौच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.