कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से मिले पिंकी के परिजन
मेरठ, जुलाई 27 -- अटेरना गांव में दहेज के लिए विवाहित को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने वाले आरोपी ससुराल वालेां की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। पति सहित छह लोगों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज है। सोमवार केा पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिला गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर के गांव मोबलीपुर निवासी पिंकी पुत्री भोजपाल सिंह ने शनिवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सरधना के अटेरना गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि शुक्रवार रात भी पति व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं डीजल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया था। उसके परिजन वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.