मेरठ, मार्च 28 -- खिर्वा जलालपुर गांव में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। जिसको लेकर परिजनों में रोष है। शनिवार को परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। बता दें कि खिर्वा जलालपुर निवासी सोनू पुत्र आस मोहम्मद तीन दिन पूर्व एक दुकान पर सामान लेने गया था। जहां कुछ युवकों ने रंजिशन उस पर टिप्पणी कर दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। आरोप है कि हमलावर उसको घर में खींचकर ले गए। जहां लाठी डंडों व धारदार हथियारों से प्रहार करके उसको अधमरा कर दिया था। ग्रामीणों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ...