सहारनपुर, मई 1 -- नागल। बडूली में 25 अप्रैल की सुबह कूड़े के ढेर पर मिली डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के मामले में ग्रामीणों ने गुरुवार को एसएसआई से मिल मुकदमा दर्ज कर शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि घटना को 5 दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मामले को गम्भीरता से नहीं ले रही है। घटना से सभी की भावनाएं आहत हुई हैं, ऐसे में शरारती तत्वों पर कार्रवाई जरूरी है।एसएसआई योगेन्द्र चौधरी ने कहा कि मामले में अभी जांच चल रही है, एक दो दिन में परिणाम सबके सामने होगा तथा घटना में संलिप्त किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, माले का प्रतिरोध मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.