वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों की रविवार को ऑनलाइन बैठक हुई। इमसे पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की तैयारी पर आक्रोश जताया गया। साथ ही 11 अप्रैल को लखनऊ में संघर्ष समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शरीक होने का निर्णय लिया गया गया। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष की ओर किसी भी कर्मचारी या अभियंता के खिलाफ उत्पीड़न की नीयत से निलंबन या दंडात्मक कार्रवाई की जाती है, तो सभी जनपदों में बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता सामूहिक सत्याग्रह के लिए बाध्य होंगे। आरोप लगाया गया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन गर्मी में जानबूझकर बिजली व्यवस्था को प्रभावित करने की योजना बना रहा है, ताकि निजीकरण के एजेंडे को आगे बढ़ाया ज...