हरदोई, मई 22 -- सांडी। करीब सवा माह पहले ग्रामसभा अंटवा में शिकायत पर हुई जांच में पुराने और फर्जी कामो पर नए मस्टररोल निकाल कर मजदूरी की एक ही फोटो लगाकर कराए गए लाखों रुपये के भुगतान की बीडीओ के नेतृत्व में हुई जांच और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारो को नोटिस जारी हुई। इसके बाद भी जवाब नही मिलने पर ब्लाक प्रशासन कार्रवाही को लेकर चुप बैठ गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ब्लाक प्रशासन दबाव के चलते आरोपितों पर कारवाही करने से कन्नी काट रहा है। अब कारवाई की जानकारी के लिए आरटीआई में आवेदन किया गया है । अंटवा गांव निवासी छोटे सिंह ने बीडीओ काजल को मय प्रमाण शिकायती पत्र देकर प्रधान , सचिव और टीए की मिलीभगत से नवंबर से फरवरी के बीच जीरामजी योजना की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए पुराने और फर्जी कार्यो के नए मस्टररोल और मजदूरो की एक ही फोटो क...