गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता ललितग्राम तक जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस (15566) के गार्ड द्वारा बिना कुर्सी के आगे जाने से इनकार किए जाने के मामले में एनईआर ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पूर्व मध्य रेलवे को गार्ड पर कार्रवाई की संस्तुति की है। गार्ड के इनकार की वजह से वैशाली एक घंटे तक गोरखपुर में खड़ी हो गई थी।दरअसल, सोमवार को वैशाली सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय से आधे घंटे लेट 9.47 बजे गोरखपुर जंक्शन पर पहुंची। लखनऊ से आ रहे ट्रेन मैनेजर टूल बाक्स पर बैठकर गोरखपुर आए और ड्यूटी खत्म होने पर यहां उतर गए। ट्रेन मैनेजर के साथ ही बाक्स भी उतार दिया गया। यह भी पढ़ें- ब्रेकयान की टूटी कुर्सी देख भड़का गार्ड, ड्यूटी करने से किया इनकार, एक घंटे तक खड़ी रही वैशाली एक्सप्रेस गोरखपुर से जब दूसरे ट्रेन मैनेज...