श्रावस्ती, अप्रैल 30 -- गिरंटबाजार। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के जयलाल पुरवा निवासी राम नरेश उर्फ बन्छे पुत्र ठाकुर प्रसाद ने बुधवार गिरंट थाना प्रभारी को तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसके खेत में यूक्लेप्टिस के पेड़ लगे है। ग्राम धन्नीगांव निवासी कृपाराम पुत्र नान्हू का खेत उसके बाग से सटा है। बुधवार दिन में करीब तीन बजे कृपाराम के पुत्र अंगद ने अपने खेत में गेहूं की डंठल में आग लगा दिया। इससे पीड़ित की बाग तक आग फैल गई और बाग में लगे करीब 200 पेड़ यूक्लेप्टिस के जल गए। जिससे पीड़ित को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- फसल अवशेष जलाया, चपेट में आकर दो सौ पेड़ जल गए ऐसे में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई कर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.