गोंडा, मार्च 11 -- रुपईडीह, संवाददाता। कौड़िया थानाक्षेत्र के रुकमंगदपुर में चार दिन मारपीट में जख्मी युवक की उपचार के दौरान लखनऊ ट्रामा सेन्टर में मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पर पहुंचे एएसपी/सीओ करनैलगंज अभिषेक दावच्या के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने पर रजामंद हुए। उन्होंने बताया कि मुकदमा तरमीम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने भी परिजनों को काफी समझाया बुझाया।उल्लेखनीय है कि कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुकमंगदपुर में रमेश कुमार बाजपेई व ओमप्रकाश के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर चार दिन पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.