कौशाम्बी, मई 8 -- सड़क हादसों पर रोक लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर गुरुवार देर रात कड़ा धाम थानाध्यक्ष विनीत सिंह ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया वाहनों को सीज किया तथा 50 वाहनों का चालान काटा। चेकिंग के दौरान नई उम्र के वाहन चालकों से पूछताछ कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन से चार सवारी बैठाकर बाइक चलाने और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वालों को रोककर जागरूक किया। कहा कि जीवन अनमोल है और सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.