रांची, अप्रैल 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की टीम ने नशे की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तस्कर वाहनों से अफीम और डोडा की सप्लाई करते थे। पुलिस ने नामकुम के बुदरी इलाके में एक घर में छापेमारी कर तस्कर मनीष तिर्की को गिरफ्तार किया। मनीष तिर्की के घर से पुलिस ने करीब 88 लाख रुपए का डोडा व अफीम बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मनीष अपना एक सिंडिकेट बना रखा है। इसमें खूंटी के अलावा हजारीबाग के तस्कर शामिल हैं। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि गिरोह में करीब एक दर्जन तस्कर शामिल हैं। इन तस्करों के बारे में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पता चला कि आरोपी खूंटी से अफीम व डोडा गाड़ी में लोड करने के बाद उसे बिहार, यूपी व राजस्थान में सप्लाई करते हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अ...