दुमका, अगस्त 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ स्थित त्रिशूल होटल में परोसी जा रही दाल में छिपकली मिलने की शिकायत पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल एवं उसके किचन का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: स्टेशन के पास अजंता स्वीट्स और गुप्ता मिष्ठान से मिलावटी मिठाइयों को किया गया नष्टआधिकारिक कार्रवाई निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण स्थल एवं उसके आसपास गंदगी पाई गई। खाद्य निर्माण स्थल पर स्वच्छता मानकों का अनुपालन नहीं किए जाने के कारण खाद्य कारोबारी पर 25,000 का अर्थदंड लगाया गया। वहीं होटल में परोसे जाने के लिए तैयार सभी खाद्य सामग्रियों को नियमानुसार तत्काल नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई खाद्य सामग्री में 15 लीटर दाल, 06 किलो आलू भुजिया, 08 किलो आलू-कद्दू की सब्जी, 03-03 किलो बीन्स ...