रांची, अप्रैल 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने टीटॉस रेस्त्रां में हुई गोलीबारी मामले में कुख्यात शूटर सचिन यादव की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया है। एयरपोर्ट पुलिस आरोपी सचिन को तीन दिन के रिमांड पर बुधवार की शाम बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से थाना लायी थी। पूछताछ के क्रम में आरोपी सचिन ने पुलिस को यह बताया कि उसे जेल में बंद अपराधी अफजल ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के लिए हथियार मुहैया कराया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए जिगाना पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। जिगाना पिस्टल एक तुर्की निर्मित अत्याधुनिक अर्ध-स्वचालित हथियार है। जिगाना पिस्टल अपनी उच्च मारक क्षमता और 15-17 राउंड फायरिंग क्षमता के लिए जानी जाती है, जिसका इस्तेमाल हाल के वर्षों में देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.