दुमका, जनवरी 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। अवैध बालू खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। डीएमओ के द्वारा जिले के जामा थाना अंतर्गत मौजा लगला में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित किए गए 21000 सीएफटी बालू को जब्त किया, इसके बाद ग्रामीणों के बयान के आधार पर भंडारित बालू भूमि के मालिक, ट्रैक्टर चालक एवं मालिक स्थानीय ग्रामीण समेत अज्ञात संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जामा थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई। वहीं संलिप्त व्यक्तियों को अविलंब चिन्हित करते हुए करवाई को लेकर निर्देशित किया। जानकारी के मुताबिक जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को सूचना मिल रही थी कि अवैध बालू खनन भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा है, इसके उपरांत डीएमओ के द्वारा खान निरीक्षक मंजीत दुबे, गौरव कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ जामा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.