कार्रवाई : जामा के शिलांदा से दो हजार सीएफटी बालू जब्त
दुमका, मई 13 -- जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर खान निरीक्षक गौरव कुमार एवं मणजीत कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से बालू के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जामा थाना क्षेत्र के शिलांदा में भंडारित लगभग दो हजार सीएफटी बालू जब्त किया है। मामले में जामा थाना प्रभारी को आवेदन देकर भंडारणकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। खान निरीक्षक मणजीत कुमार दुबे ने बताया कि विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि शिलांदा में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आलोक में डीएमओ के निर्देश पर बुधवार को छापेमारी की गई, जिसमें भंडारित लगभग दो हजार सीएफटी बालू जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में जामा थाना प्रभारी को आवेदन देकर सूचित किया गया है कि खान निरीक्षक गौरव कुमार एवं उन्होंने बुधवार को जामा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.