कार्रवाई : ग्रीनफील्ड कॉलोनी में अवैध होटल-वेयरहाउस सील
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, सरसमल। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर संचालित अवैध होटल और वेयरहाउस समेत कई व्यावसायिक गतिविधियों पर बुधवार को डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने होटल, वेयरहाउस, दुकानों और एक जिम-स्टूडियो को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान भवन मालिक और संचालक व्यावसायिक गतिविधियां चलाने की अनुमति के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। दरअसल, डीटीपी प्रवर्तन विभाग को ग्रीनफील्ड कॉलोनी में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने की शिकायत मिली। जिसको लेकर टीम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान पाया गया कि कई आवासीय भूखंडों पर नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसके बाद विभाग ने एक अवैध होटल, ब्लिंकिट के एक वेयरहाउस, चार दुकानों तथा एक जिम-स्टूडियो को सील कर दिया。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.