कार्रवाई : कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब हुई बरामद
मोतिहारी, मई 31 -- मोतिहारी, निसं। मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटवा थाना क्षेत्र के दीपउ गांव के पास से शनिवार की रात मद निषेध विभाग की टीम ने एक कार से 19 कार्टून में 216 पीस विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला मनीष कुमार है। तस्करी की शराब कार में लोड कर वह चकिया के रास्ते पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार गांव में उमेश कुशवाहा को पहुंचाने वाला था। सदर सह मधुबन उत्पाद थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर घेराबंदी कर कोटवा थाना क्षेत्र के दीपउ गांव के पास से एक बलेनो कार को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कार से विभिन्न ब्रांड की 19 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद तस्कर सह कार चालक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.