दुमका, फरवरी 20 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। कार में छुपा कर भारी मात्रा में बिहार ले जा रहे अवैध शराब को हंसडीहा थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है। हंसडीहा पुलिस को गुरुवार को वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब, मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12:40 बजे वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि दुमका की ओर से एक होंडाई आई कार में अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना का सनहा दर्ज कर थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ हंसडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित रेलवे फाटक के समीप वीणा हाउस सोनपापड़ी फैक्ट्री के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई। कुछ देर बाद हंसडीहा की ओर से आती एक सफेद रंग की कार को रोकने का इशारा किय...