नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल में अवैध पार्किंग के खिलाफ 42 दिनों के दौरान 6330 चालान काटे गए। इसमें अवैध तरीके से खड़े की गई बस और कारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त दिल्ली के सभी प्रदूषण हॉटस्पॉट स्थानों पर एमसीडी प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर निगरानी टीमें तैनात की हैं। इसके मद्देनजर आनंद विहार प्रदूषण हॉटस्पॉट स्थानों में से एक है। इस जगह पर निगम के शाहदरा दक्षिण जोन ने कर्मचारियों को प्रदूषण फैलाने वाले उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में शाहदरा दक्षिण जोन के उपायुक्त बादल कुमार ने बताया कि प्रदूषण की रोकथाम को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक का आयोजन लगातार कर रहे हैं। इसमें डीएसआईआईडीसी, डीटीआईडीसी, भारतीय रेलवे, आरआरटीएस, दिल्ली पुलिस,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.