बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर।जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं में देरी और लापरवाही के आरोप में विभाग ने बिजनौर में तैनात एई को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार एई अकबर हसन पिछले करीब तीन वर्षों से बिजनौर जिले में तैनात थे और जल जीवन मिशन के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी। एई अकबर हसन के पास जलीलपुर, हल्दौर, कोतवाली देहात व अफजलगढ़ ब्लाक की करीब 300 परियोजना की जिम्मेदारी थी। इस दौरान परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं रहने के आरोप में विभागीय एमडी ने निलंबित कर दिया है।--हजारों घरों तक अब भी नहीं पहुंची जलापूर्तिजिले के अनेक गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है, तो कई स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनकर तैयार होने के बावजूद ज...