कार्रवाई: 455 किलो मावा और 65 किलो मिलावटी पनीर कराया नष्ट
बागपत, अगस्त 23 -- बागपत/बड़ौत। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 455 किलो मिलावटी मावा व 65 किलो मिलावटी पनीर नष्ट किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डीपी सिंह के निर्देशन में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 08 विधिक नमूने संग्रहित किए। कार्रवाई के दौरान 455 किलो मावा और 65 किलो पनीर, जिसकी कुल कीमत करीब 1.54 लाख रुपये है, मौके पर ही नष्ट कराया गया। टीम ने मेरठ से दिल्ली जा रहे एक आईसर कैंटर को पिलाना के पास रुकवाकर जांच की। कैंटर में अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में मावा ले जाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- तीन सौ किलो मिलावटी पनीर नष्ट कराया मिलावट की आशंका पर मावा के पांच विधिक नमूने लिए गए और 410 किलो मावा, कीमत करीब 1.23 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.