बागपत, अगस्त 26 -- बागपत। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 385 किलोग्राम मावा नष्ट कराया गया, जबकि 30 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त किया गया। नष्ट और जब्त खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत 1.16 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। यह भी पढ़ें- हाइवे पर अभियान चलाकर पकड़े 16 कुंतल असुरक्षित दुग्ध पदार्थ नष्ट छापेमारी की कार्रवाई वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गौरीपुर मोड़ पर मुजफ्फरनगर से आ रहे एक आईसर कैंटर को रोककर जांच की। वाहन में मोहम्मद कैफ और फुरकान द्वारा दिल्ली ले जाया जा रहा करीब ...