सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मंडी क्षेत्र की खाताखेड़ी पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी हेड कांस्टेबल को लेकर थाना सदर बाजार पहुंची, जहां पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एंटी करप्शन टीम से इमरान निवासी फैसल टाउन खाताखेड़ी, थाना मंडी सहारनपुर ने शिकायत की थी कि खाताखेड़ी चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी विनोद कुमार निवासी दोघट, उसके भाई फैजान का नाम एक मामले की विवेचना में दरोगा शुभम से न बढ़वाने के बदले रिश्वत मांग रहा है। आरोप है कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने इसके लिए 15 हजार रुपये की मांग की।शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जांच की और ट्रैप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.