सीतामढ़ी, मई 7 -- सुरसंड। प्रखंड क्षेत्र के छोटा मेघपुर गांव स्थित वार्ड 10 में बने सामुदायिक भवन को गुरुवार दोपहर अंचल प्रशासन ने भिट्ठा पुलिस के सहयोग से अतिक्रमणमुक्त कराया। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी भवन पर लंबे समय से कब्जा किया था। कार्रवाई के दौरान भवन को खाली कराकर सरकारी नियंत्रण में लिया गया। अतिक्रमण हटने के बाद अब किराये के मकान में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र को इस भवन में स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रामकिशोर सिंह के अनुसार डीएम के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में किराये के भवनों में चल रहे सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटते ही उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण का रास्ता साफ इसी कड़ी में छोटा मेघपुर का स्वास्थ्...