समस्तीपुर, जनवरी 9 -- समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के वार्ड 12 में शराब पीने से पिता बालेश्वर साह की हुई मौत और बेटे बबलू साह की आंखों की रोशनी जाने के मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने चौकीदार को निलंबित कर दिया है। मामले में सेक्टर पदाधिकारी यदुवंश सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया है। एसपी ने मुसरीघरारी थानाध्यक्ष को भी कड़ी फटकार लगाई है। इससे पहले बुधवार देर शाम एसपी मृतक बालेश्वर साह के घर पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना 1 जनवरी की है, पर पुलिस को इसकी सूचना सात जनवरी को मिली। सूचना संकलन में इतनी देरी पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। एसपी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.