कार्रवाई: लापरवाही पर तीन दरोगा निलम्बित, एक लाइन हाजिर
मथुरा, जून 7 -- जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और पुलिस की छवि को स्वच्छ बनाए रखने को लेकर एसएसपी ने शिकायत मिलने पर गोपनीय जांच के बाद तीन उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच के आदेश किये हैं, वहीं एक उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। इससे लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पिछले कुछ समय से पुलिस कर्मियों की विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने, पीड़ित के कार्य करने में सुविधा शुल्क लेने की शिकायतें एसएसपी को मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इनकी गोपनीय जांच कराई गयी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने अपने दायित्वों के निर्वहन करने में लापरवाही, शिथिलता और अनुशासनहीनता बरतने के मामले में चार उप निरीक्षक/चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की है। इसमें थाना राया में तैनात उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.