कार्रवाई: रिश्वत की वीडियो वायरल होने के बाद महिला लेखपाल निलंबित
बिजनौर, अप्रैल 30 -- धामपुर। गांव सेढ़ी में बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में वायरल वीडियो की जांच के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान लेखपाल जिला मुख्यालय से संबद्ध रहेगी। एसडीएम ने जांच के बाद लेखपाल पर निलंबन की कार्रवाई की। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को महिला लेखपाल की अपने एक साथी युवक के साथ 10 हजार रूपए की रिश्वत लेने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आरोप है कि वायरल वीडियो में महिला लेखपाल के साथ पहुंचा युवक रिश्वत की रकम दरवाजे के पीछे को फेंकता हुआ नजर आ रहा है。
घटना का विवरण इस दौरान महिला लेखपाल की वीडियो बना रहे युवक के साथ नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि गांव सेढ़ी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर काफी दिनों विवाद चल रहा था, लेखपाल चिह्नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.