सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- जिले में अवैध खनन परिवहन को पकड़ने के लिए सोमवार रात भर चले जांच अभियान में 11 गाड़ियां पकड़ी गई। अभियान में 233 वाहनों की जांच कर 11 वाहनों पर कार्रवाई की गई। वाहनों को विभिन्न थानों में सुपुर्द किए गए। करीब 3.30 लाख जुर्माना अधिरोपित किया। डीएम द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा पिछले 15 दिनों में दिन-रात चैकिंग के दौरान 500 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 11 वाहन ओवरलोड/बिना परिवहन प्रपत्र के पाये जाने पर विभिन्न थानों में बंद कराए गए। टास्क फोर्स के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा जिले में विभिन्न स्थलों पर पिकेट प्वाईंट पर तैनात पुलिसकर्मियों/राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि उपखनिजों से भरे वाहन ओवरलोड/बिना परिवहन प्रपत्र के निकलने न पाए। इसके अतिरिक्त समस्त एसडीएम एवं खनन विभाग के अधिकारियों को ...