मेरठ, जुलाई 1 -- मवाना नगर में बढ़ते अतिक्रमण, जाम की समस्या को देखते हुए बुधवार को तहसील प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे-119 सहित फलावदा मार्ग पर अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटवाए। अभियान के दौरान हाईवे और बाजारों में सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 10 वाहनों के चालान किए गए। बैंकों, अस्पतालों और शराब ठेकों के बाहर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया। तहसील प्रशासन ने फलावदा तिराहे पर संचालित अवैध निजी बस स्टैंड को तत्काल प्रभाव से हटवा दिया। साथ ही बस संचालकों को भविष्य में वहां वाहन खड़ा न करने की सख्त चेतावनी दी। अभियान के दौरान कई ...