कार्रवाई: बुलडोजर के बाद फिर सरकारी जमीन पर कब्जा, अतिक्रमणकारी पर प्राथमिकी दर्ज
सासाराम, जून 6 -- नोखा, एक संवाददाता। अंचल क्षेत्र के धर्मपुरा बाजार में सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा पूर्व में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने के बावजूद पुनः कब्जा जमाने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, धर्मपुरा बाजार स्थित सरकारी भूमि पर अवैध चहारदीवारी बनाकर कब्जा किए जाने की शिकायत मिलने पर अंचल प्रशासन ने जनवरी माह में कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया था। इसके बावजूद आरोपित व्यक्ति ने प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती देते हुए पुनः उसी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस मामले में राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार के आवेदन पर धर्मपुरा थाना में धर्मपुरा निवासी जगदम्बा तांतो पिता स्वर्गीय सीताराम तांतो के विरुद्ध प्राथमिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.