कार्रवाई: दो आरा मिल ध्वस्त, ढाई लाख की लकड़ी जब्त
गिरडीह, मई 4 -- देवरी। देवरी के बरवाबाद टोला मंडरो एवं बैरिया गांव में रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें अवैध ढंग से संचालित दो आरा मिलों को ध्वस्त कर करीब ढाई लाख रुपए की 12 ट्रैक्टर लकड़ी जब्त की गई। देवरी वन परिसर के वनपाल नीरज कुमार ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। बताया गया कि गावां रेंज के रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। इस संबंध में रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना एवं वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उपरोक्त गांवों में रविवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध ढंग से संचालन किये जा रहे दोनों आरा मिल को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रतापपुर पुलिस ने किया अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई साथ ही वहां रखे करीब ढाई लाख रुपए की कुल 12 ट्रैक्टर लकड़ी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.