कार्रवाई: छह माह से बिना सूचना अनुपस्थित कनिष्ठ सहायक निलंबित
बस्ती, जून 1 -- बस्ती। विकासखंड कप्तानगंज में तैनात कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार को लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है। दीपक कुमार 16 अक्टूबर 2025 से बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। उनकी अनुपस्थिति के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन, आरटीआई आवेदनों के निस्तारण तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयी कार्य प्रभावित हो रहे थे। खंड विकास कार्यालय की ओर से कई बार स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और न ही संबंधित कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित हुए। मामला मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया था। इसके बाद जिला विकास अधिकारी के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.