कार्रवाई: एक दिन में 51 आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए 25 अप्रैल को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिलेभर में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी अजमानतीय वारंट में की गई, जबकि अन्य कांडों में 8 लोगों को पकड़ा गया। शराबबंदी अभियान के तहत सबसे अधिक 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान में नियम उल्लंघन करने वालों से कुल 3 लाख 87 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान 2 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। अन्य बरामदगी में एक चार चक्का वाहन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस विभाग ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.