सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- सीतामढ़ी। उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उर्वरक प्रतिष्ठानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी प्रखंडों में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भंडार पंजी की गहन जांच की गई तथा दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएओ ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि कोई भी उर्वरक विक्रेता कालाबाजारी या अनियमितता करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका लाइसेंस तत्काल रद्द कर दिया जाएगा और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित दर पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।इसी क्रम में बेलसंड प्रखंड में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। बीडीओ ...