कार्रवाई: ईडी के हत्थे चढ़ा डंकी रूट कारोबार का खिलाड़ी तरुण खोसला
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैरकानूनी ढंग से अमेरिका समेत दूसरे देशों तक लोगों को पहुंचाने के लिए डंकी रूट कारोबार के बड़े खिलाड़ी तरुण खोसला को गिरफ्तार किया है। फरवरी 2025 में अमेरिका से निर्वासित भारतीयों से जुड़े 'डंकी रूट मामले' में खोसला की गिरफ्तारी हुई है। ईडी ने बताया, खोसला को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 23 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था और पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने उसे 30 अक्तूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि खोसला 'डंकी रूट' नेटवर्क का एक प्रमुख मददगार था। वह पंजाब और हरियाणा के कई एजेंटों के संपर्क में था। ये एजेंट अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों से पासपोर्ट और पैसे इकट्ठा करके दिल्ली में खोसला को सौंपते थे। इसके बाद खोसला दक्षिण अमेरिकी देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.