सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल रोड पर अवैध रूप से संचालित हो रही क्लिनिक व जांच घरों पर सोमवार को जिला प्रशासन ने दविश देकर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच अभियान के दौरान संकल्प क्लिनिक, नारायणी हेल्थ केयर और एसआरभी जांच घर को नियमों का उल्लंघन करने पर सील कर दिया गया। वहीं किलकारी हॉस्पिटल के संचालक द्वारा आवश्यक कागजात प्रस्तुत किए जाने के बाद टीम ने वहां कोई कार्रवाई नहीं की। जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अस्पताल रोड पर कई क्लिनिक बिना लाइसेंस और योग्य डॉक्टरों के बिना संचालित हो रहे हैं। इन क्लिनिकों में मरीजों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किए जाने की आशंका जताई जा रही थी।मामले की गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.