फिरोजाबाद, मई 21 -- पुलिस द्वारा लखनऊ में अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को दीवानी के सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। काली पट्टी बांधकर और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। दीवानी में सभी अधिवक्ता एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए गेट नंबर एक से होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने डीएम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन अधिवक्ता समाज सदैव न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक...