कार्य व सत्यापन रिपोर्ट में अंतर मिलने पर सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि
बाराबंकी, जून 23 -- बाराबंकी, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की उन 294 परियोजनाओं की परियोजनावार समीक्षा की गई, जिनकी प्रगति संबंधित विभाग द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक दर्शाई गई थी। कार्य रिपोर्ट व सत्यापन रिपोर्ट में अंतर मिलने पर सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विकास खंड फतेहपुर के ग्राम अचैचा में विभागीय कार्यपूर्णता रिपोर्ट एवं स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट में अंतर पाए जाने तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित सहायक अभियंता (एई) को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उन सभी परियोजनाओं की सत्यापन रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.