कार्य में सुधार न होने पर आंगनबाड़ी के विरुद्ध होगी कार्यवाही : सीडीओ
बांदा, मई 27 -- बांदा। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार शाम बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत संचालित कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक, मुख्य सेविका एवं ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अनुपूरक पुष्टाहार के वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने नैफेड एवं एनआरएलएम टीएचआर प्लांट से निर्धारित समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से समयबद्ध वितरण कराने के सख्त निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर ऐप पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों की वृद्धि निगरानी फीडिंग, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा गृह भ्रमण फीडिंग, वीएचएसएनडी फीडिंग, टीएचआर वितरण फीडिंग तथा आभा आईडी की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- 15 दिनों में पूरा करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.