वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार को सतर्कता विभाग की ओर से 'प्रिवेंटिव विजिलेंस' विषय पर संगोष्ठी हुई। इसका उद्देश्य बरेका के अधिकारियों को उनके कार्य निष्पादन में सतर्कता और पारदर्शिता के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रिवेंटिव विजिलेंस के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता अपनाते हुए ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में प्रशासन, विद्युत, यांत्रिक और रसायनज्ञ प्रयोगशाला के अधिकारियों ने सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.