वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को आयुक्त सभागार में विभागों की प्रगति और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आईजीआरएस मामलों के उचित निस्तारण तथा विभागीय कार्यों की उचित जानकारी नहीं देने पर उपनिदेशक (पंचायत) और जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही पर अपर निदेशक स्वास्थ्य का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस मामलों में रैंडम फोन कर निस्तारण की जानकारी लें। परियोजनाओं की नियमित निगरानी करके समय से पूरा कराएं। उन्होंने जौनपुर और गाजीपुर को अपनी रैंकिंग में सुधार करने को निर्देशित किया। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कमिश्नर ...