गंगापार, मार्च 9 -- समाधान दिवस में आई शिकायती पत्रों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर बारा क्षेत्र चार अधिकारियों को एसडीएम बारा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अधीक्षक सीएचसी जसरा, शंकरगढ़, विद्युत उप खंड अधिकारी कौंधियारा और रीवा रोड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि तीन दिवस के अंदर संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्टीकरण देना है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते संतोष जनक उत्तर नहीं दिया जाता है तो संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारी को आख्या भेज दी जाएगी। एसडीएम बारा के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद बारा तहसील से संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...